पटना : बिहार में किस बात की कमी है? कोई ऐसा राज्य ऐसा नहीं जहां बिहार के आईएएस-आईपीएस नहीं हैं। बिहार ही एकमात्र राज्य है, जिसे यह सौभाग्य मिला है। यहां यदि कोई कमी है तो लीडरशिप की। यही वजह है कि बिहार आज भी पिछड़ा राज्य है। यह बातें बिहार में एक दिवसीय दौरे पर आये (Bihar Is Still Backward State) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कही।
इसे भी पढ़ें – नीतीश कुमार ने I,N.D.I.A. का संयोजक बनने से किया इंनकार
उन्होंने कहा कि गुजरात उद्योग में भले ही आगे है लेकिन पसीने के रूप में जो बूंदें गिरती हैं वह बिहार का ही है। बिहार हर क्षेत्र के अंदर अपनी पहचान बनाई हुई है। सभी क्षेत्रों में बिहार के लोगों की अपनी पहचान है। आपातकाल के समय बिहार ही आगे आया और लोकतंत्र को बचाने का काम किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर में पटना एयरपोर्ट पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एमपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार बिहार आये है।
इसे भी पढ़ें – बिहार : बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्यारोपियों की पहचान बताने वालों के लिए इनाम की घोषणा
Bihar Is Still Backward State – इस दौरान एसकेएम हॉल में यादव समाज की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद मोहन यादव बिहार भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय में भी मप्र के मुख्यमंत्री को पार्टी नेताओं ने सम्मानित किया। मोहन यादव ने बिहार को आगे बढ़ने की बात कहते हुए कहा कि भारत में पांच बीमारू राज्य थे। चार राज्य निकल गये लेकिन बिहार अभी भी वैसे ही है। समाज में कमी नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता की कमी से बिहार पिछड़ा हुआ है। आने वाले समय में बिहार काफी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने में मध्य प्रदेश हर संभव प्रयास करेगा।

