देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से अलर्ट किया गया है. खुफिया सूत्रों की मानें तो लश्कर के आतंकी लाल किले के आसपास धमाके की (preparation for big attack in Delhi) साजिश रच रहे हैं. आतंकियों के निशाने पर खासकर चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर है.
सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- ‘यह देश का अपमान है’
सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इनपुट मिला वैसे ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. दूसरी तरफ संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
preparation for big attack in Delhi – सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो लश्कर के आतंकी देश के बड़े मंदिर को निशाना बना सकते हैं. खासतौर पर दिल्ली के चांदनी का मंदिर उनके निशाने पर हो सकता है. फिलहाल किसी भी तरह के संभावित खतरे को देखते हुए इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.


