मंडला : मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के भीतर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश नेतृत्व ने सख्त कार्रवाई की है. पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में छिंदवाड़ा और (anti party work) सिवनी जिले के कई पदाधिकारियों को 6 महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है. पार्टी के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ता भी हैरान हैं.
मंडला में आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश टेकाम के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है. जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के छपारा-बंजारी क्षेत्र में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई थी और सोशल मीडिया पर बयान व वीडियो प्रसारित किए गए थे, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हुई. जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर छिंदवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवीराम उर्फ देवरावन भलावी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप इनवाती और सिवनी के रावेनशाह उइके को छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
anti party work – इसके अलावा पूर्व विधायक रामगुलाम उइके और प्रदेश पदाधिकारी एडवोकेट महेश वटटी सहित कुछ अन्य नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया है.



