उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) की केंद्रीय कार्यकारिणी की आज गुरुवार को अहम बैठक होने वाली है. वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में बुलाई (NCP will get new boss today) गई कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी. पिछले महीने एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन के कुछ दिन बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला था, लेकिन पार्टी प्रमुख का पद अभी भी खाली था.
पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में निधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद खाली हो गया था. महायुति गठबंधन के सहयोगी दलों ने इस पद के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का समर्थन किया है. साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सुनेत्रा पवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया.
इसे भी पढ़ें – Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट
अब आज गुरुवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है. राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन राज्य और केंद्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति जताई.
NCP will get new boss today – अजित पवार के अचानक निधन के बाद महाराष्ट्र में खाली हुए उपमुख्यमंत्री पद सुनेत्रा पवार ने संभाल लिया है, लेकिन इससे पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे की वजह से यह सीट खाली हो गई है और उनकी इस सीट पर बेटे पार्थ पवार को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला लिया गया है. दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री बनने वाली सुनेत्रा पवार फिलहाल विधानसभा या विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं और उन्हें अगले छह महीनों के भीतर किसी एक सदन की सदस्यता लेना होगा.
