रांची : झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने बड़ा आरोप महागठबंधन की सरकार, राज्य सरकार की सिविल एवियशन विभाग और रेड बर्ड कंपनी पर लगाया है. चतरा में दुर्घटनाग्रस्त हुए रेड बर्ड एयर एंबुलेंस मामले को लेकर ये सवाल भाजपा ने उठाया है.

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी पर सीपी सिंह के इस बयान से भड़की कांग्रेस! राजेश कच्छप ने दे डाली ये बड़ी चुनौती

रांची से बर्न मरीज को लेकर दिल्ली जाने के क्रम में चतरा में हुए हादसे में मरीज सहित सात लोगों की मौत को दुःखद बताते हुए भाजपा विधायक और मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने पूरे इस सरकार द्वारा अनुदानित एयर एंबुलेंस योजना की गड़बड़ियों की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की मांग की है. वहीं हेमंत कैबिनेट में शामिल दो-दो मंत्रियों सुदिव्य कुमार सोनू और डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री की मंशा गलत नहीं थी लेकिन इसके क्रियान्वयन में कोई चूक हुई है. दोनों मंत्री ने कहा कि उसे दुरुस्त किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें – माता-पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने दी जान, पत्नी ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग से चल रही महागठबंधन की सरकार में कथनी और करनी में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है और झारखंड की जनता समझ चुकी है. आज एयर एंबुलेंस क्रैश के बाद जो बात हो रही है कि सब्सिडाइज रेट पर गरीबों को, आम लोगों को, मध्यवर्गीय परिवार को बेहतर इलाज के लिए सरकार सुविधा दे रही है. लेकिन दुर्भाग्य है कि बर्न मरीज के परिजनों ने एयर एम्बुलेंस संचालक द्वारा पूरा पैसा वसूलना एक बड़े घोटाला की ओर इशारा करता है.

Share.
Exit mobile version