दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से फिर एक सुसाइड का मामला सामने आया है. ताजा मामला गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी से सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर (mourning again in Greater Noida) अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया है.
मृतका की पहचान शिविका ठकराल के रूप में हुई है, जो सोसाइटी के शेरोन टावर में अपने परिवार के साथ रहती थी. शिविका मोहाली से एमबीए कर रही थी और एक निजी कंपनी में कार्यरत भी थी. वह होली की छुट्टियों के चलते कुछ दिन पहले ही घर आई हुई थी. परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात सब कुछ सामान्य था. सभी ने एक साथ बैठकर खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए.
इसे भी पढ़ें – कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा
mourning again in Greater Noida – मंगलवार सुबह सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड्स ने परिसर में युवती का शव लहूलुहान हालत में देखा. गार्ड्स की सूचना पर जब परिजन नीचे पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. शिविका की मौके पर ही मौत हो चुकी थी सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए.
बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने छात्रा के कमरे की गहनता से तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई लिखित शिकायत दी है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
