Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बड़ी खबर: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध के बाद हड़कंप, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश; अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर मार
    • Sagar Crime News: सागर में मनचले की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने खुद को लगाई आग! डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश
    • RSS Chief in Vrindavan: “गौभक्त बनते ही रुक जाएगी गौहत्या”, वृंदावन में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत
    • Delhi Assembly Breach: “गुरुद्वारा समझकर अंदर घुसा था…” विधानसभा में घुसने वाले वकील की कोर्ट में अजीब दलील, जानें और क्या कहा?
    • Mumbai Railway News: माटुंगा रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग! वेल्डिंग की चिंगारी से देखते ही देखते राख हो गया AC कोच
    • Mumbai ATS Big Reveal: गेमिंग ऐप के जरिए मिल रही थी आतंकी ट्रेनिंग! जैश संदिग्धों का ‘टॉय कार बम’ वाला खतरनाक प्लान
    • Bulandshahr News: बुलंदशहर में BJP सभासद की गुंडागर्दी! शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लाठियों से बेरहमी से पीटा
    • Greater Noida Hit & Run: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार SUV का कहर! हॉस्टल लौट रहे 5 छात्रों को रौंदा, एक की हालत नाजुक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 8
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बड़ी खबर: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध के बाद हड़कंप, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश; अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर मार

    बड़ी खबर: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध के बाद हड़कंप, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश; अब परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर मार

    April 7, 2026 दिल्ली 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक पर मंगलवार को लेकर हाई-लेवल मीटिंग हुई है. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. यह सतर्कता, स्पष्ट जिम्मेदारी और बेहतर समन्वय पर आधारित होनी चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस बीच घटनाक्रम की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें उपलब्ध फुटेज भी शामिल है जो तकनीकी जांच के अधीन है. विधानसभा अध्यक्ष ने आरोपी की पहचान करने और उसे तुरंत गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की सराहना की.

    उन्होंने विधानसभा परिसर में हुई सुरक्षा चूक को गंभीर बताते हुए कहा कि कम समय में घटी इस घटना ने, जिसमें अध्यक्ष के वाहन सहित आधिकारिक आवाजाही प्रभावित हुई, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता को स्पष्ट किया है. गुप्ता ने सभी प्रवेश द्वारों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर्स लगाने, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और परिसर के भीतर अधिक प्रभावी एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तैयारी के साथ-साथ जवाबदेही भी जरूरी है. उन्होंने सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के बीच एक एकीकृत कमान (सिंगल पॉइंट ऑफ अथॉरिटी) बनाने पर जोर दिया ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके. उन्होंने सभी एजेंसियों को रीयल-टाइम में सूचना साझा करने का निर्देश दिया.

    विधानसभा प्रवेश व्यवस्था पर होगी मजबूत

    प्रवेश व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त नियंत्रण, बेहतर निगरानी और मजबूत बुनियादी ढांचा सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गेट पर दिल्ली पुलिस/सीआरपीएफ के कम से कम दो प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती हो, जिन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय हों, ताकि समन्वित सतर्कता बनी रहे. अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना उचित सुरक्षा जांच और अनुमति के किसी भी वाहन को किसी भी स्थिति में परिसर में प्रवेश न दिया जाए.

    मोबाइल पेट्रोलिंग वाहन तैनात करने का निर्देश

    विधानसभा परिसर में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष ने एक मोबाइल पेट्रोलिंग वाहन तैनात करने का निर्देश दिया, जो तेजी से घूमकर तुरंत कार्रवाई कर सके और अनधिकृत गतिविधियों को रोक सके. उन्होंने कहा कि केवल स्थिर तैनाती पर्याप्त नहीं है, सुरक्षा में गतिशीलता भी जरूरी है. उन्होंने प्रवेश द्वारों की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि गेट इतने मजबूत हों कि जबरन प्रवेश को रोक सकें. इसके लिए सभी गेटों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर्स और अन्य सुदृढ़ीकरण उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए.

    सभी लोगों और वाहनों की पूरी जांच अनिवार्य

    सुरक्षा को निरंतर प्रक्रिया बताते हुए गुप्ता ने नियमित समीक्षा बैठक, सभी अवलोकनों का रिकॉर्ड रखने और समय पर सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही. साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी लोगों और वाहनों की पूरी जांच अनिवार्य है. इसके अलावा, संयुक्त निदेशक, खुफिया ब्यूरो, नवीन वर्मा ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधान सभा परिसर का मुआयना करने के साथ विस्तृत समीक्षा की और मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया. टीम ने घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया और प्रवेश प्रबंधन और जमीनी प्रतिक्रिया को और मजबूत करने की आवश्यकता वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की। इस मूल्यांकन के निष्कर्षों को अध्यक्ष के समक्ष रखा गया.

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने दिए सुझाव

    समीक्षा बैठक के दौरान, पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए नियमित मासिक मॉक ड्रिल आयोजित करने के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सक्षम करने के लिए केंद्रीकृत नियंत्रण वाले एकीकृत अलार्म सिस्टम लगाने का सुझाव दिया. लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने सभी प्रवेश द्वारों पर भौतिक पहुंच नियंत्रण को मजबूत करने के लिए ‘कोलेप्सिबल सुरक्षा गेट’ लगाने की सुझाव दिया. अंत में, अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली विधान सभा सुरक्षित और अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने सभी एजेंसियों से मिलकर जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ काम करने की अपील की और कहा कि सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है.

    ये अधिकारी और नेता बैठक में रहे मौजूद

    बैठक में नवीन कुमार चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग; दिल्ली सरकार, अतिरिक्त सचिव, गृह; दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिनमें राजा बांठिया, पुलिस उपायुक्त (उत्तर), और ईशा सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर); अभिषेक गुप्ता, पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा); निशांत गुप्ता, पुलिस उपायुक्त (यातायात); नवीन वर्मा, संयुक्त निदेशक, खुफिया ब्यूरो (आईबी); गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी; लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अलावा विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और अशोक गोयल व दिल्ली विधान सभा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Delhi Assembly Breach: “गुरुद्वारा समझकर अंदर घुसा था…” विधानसभा में घुसने वाले वकील की कोर्ट में अजीब दलील, जानें और क्या कहा?

    Greater Noida Hit & Run: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार SUV का कहर! हॉस्टल लौट रहे 5 छात्रों को रौंदा, एक की हालत नाजुक

    दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

    दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, हड़कंप

    दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप

    Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.