चंडीगढ़ : हरियाणा ओलंपिक एसोसिशन के अंतर्गत हरियाणा कोर्फबाल एसोसिएशन का गठन किया गया है। प्रदेश में कोर्फबाल खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई इस एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी उचाना कलां से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री को सौंपी है। जेल विभाग के आईजी संजय सिंह को एसोसिएशन का वरिष्ठ (big news from sports world) उपाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह से अंकित श्योराण और सतगुर सिंह उपाध्यक्ष होंगे।
प्रवीन कुमार को एसोसिएशन का सचित तथा छपार (चरखी दादरी) के पूर्व सरपंच रविंद्र सांगवान और प्रदीप कुमार को संयुक्त सचिव का जिम्मा सौंपा है। नितेश इस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष होंगे। इसी तरह से नाथूराम, हरप्रीत सिंह, संदीप पूनिया, महावीर सिंह, पूजा रानी और पूजा को एसोसएिशन की कार्यकारी सदस्य बनाया है। एसोसिएशन में नमित एथलेटिक्स कमीशन के चेयरमैन होंगे।
big news from sports world – हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र सिंह ‘मीनू बेनीवाल’ के प्रयासों से लम्बे समय के बाद कोर्फबाल एसोसिएशन का गठन संभव हो पाया है। चरखी दादरी से भाजपा विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि कोर्फबाल की नई टीम अपने अनुभव, समर्पण और सकारात्मक नेतृत्व से हरियाणा में कोर्फबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।


