- कैप्टन ने की चन्नी की तारीफ , सिद्धु को लताड़
अमृतसर। पंजाब में सियासी घमासान एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले चुनावी गर्मी और तेज हो गई है। दरअसल, कैप्टन अरमिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस को इस्तीफा देने के बाद अब अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद कांग्रेस के लिए परेशानी और बढ़ गई है।
आपको बता दें कि अरमिंदर सिंह का इस तरह अलग पार्टी बनाना कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि पंजाब उन राज्यो में से एक है, जो अभी भी कांग्रेस के हाथों में है। वहीं अगर कैप्टन की पार्टी बनती है तो पार्टी के कई नेता उनके समर्थन में हो सकते हैं। जो कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
बता दें कि अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोलने के साथ सीएम चरनजीत सिंह चन्नी की तारीफ कर बड़ा सियासी खेल खेला है।
दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को लेकर कहा कि पंजाब के सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। जब वो मेरे मंत्रिमंडल में मंत्री थे तक से उनके काम से वाकिफ हूं। हालांकि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिदूध अस्थिर आदमी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नजदीक में सीएम चेहरा बदलना सही नहीं है। हालांकि अब सबकुछ दिल्ली से तय होता है।