जबलपुर : केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर पहुंचे. यहां वे सिटी बंगाली क्लब के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ (big claim of Mohan Yadav) मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे. दोनों ही नेताओं ने बसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस की जयंती की सभी को बधाई दी. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें – ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 लाख लेकर फरार
big claim of Mohan Yadav – बंगाली क्लब के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि “बंगाली समाज बंगाल से ज्यादा जबलपुर में सुरक्षित है. इसका मतलब है कि बंगाल में बंगाली समाज सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि जबलपुर की धरती से यह संदेश देने की जरूरत है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की आवश्यकता है. जिस बंगाल ने देश को नेतृत्व दिया, आज वह बंगाल मुसीबत में है. सारा देश पश्चिम बंगाल के साथ खड़ा हो और उसे हम मुसीबत से बाहर निकालें.
इसे भी पढ़ें – इंदौर के मृतकों की सूची छुपाने पर सरकार को घेरा, क्या जांच कमेटी सिर्फ खानापूर्ति है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर एक ऐतिहासिक शहर है. यहां पर खुद सुभाष चंद्र बोस को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था, यदि कांग्रेस ने उस समय समझदारी दिखाई होती और सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में ही कांग्रेस चलती, तो संभवत: भारत का बंटवारा नहीं होता. पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश नक्शे में ही नहीं होते. सीएम ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के एक नारे पर देश खड़ा हो जाता था. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा…जैसा नारा और आजाद हिंद फौज का गठन अपने आप में बड़ी ऐतिहासिक सफलताएं थी.
