लातेहार : झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पांच लाख रुपये के इनाम वाले इस (big blow to naxalites) नक्सली ने पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार एसपी कुमार गौरव के सामने हथियार डाले.
सुरेंद्र लोहरा लातेहार सदर थाना क्षेत्र के मांजर गांव का निवासी है. वह पिछले 20 वर्षों से विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय था. पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण के दौरान उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया.
दरअसल, लातेहार एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस ने पिछले कई दिनों से नक्सलियों के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया हुआ था. पहले से ही कमजोर हो चुके नक्सलियों को आत्मसमर्पण का अंतिम मौका दिया गया था. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति की जानकारी मिलने के बाद सुरेंद्र ने पुलिस से संपर्क किया.
big blow to naxalites – पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नीति की पूरी जानकारी दी और आश्वासन दिया कि आत्मसमर्पण के बाद सरकार द्वारा प्रस्तावित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके बाद सुरेंद्र ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया.


