मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुरबघेलान में चाकू की नोक पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने और आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई. पीड़िता के पास जाकर बीजेपी नेता ने फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस मामले में आरोपी (big action by satna police) भाजपा नेता अशोक सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धराओं में केस दर्ज किया गया है और आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस गंभीर मामले पर पिछले 5 दिन से पुलिस की जांच की जा रही है. पीड़िता ने आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ 22 दिसंबर को लिखित शिकायत यहां पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह से की थी. एसपी ने केस की गंभीरता के मद्देनजर उसी दिन जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (हेडक्वार्टर) मनोज त्रिवेदी को सौंपी थी.

इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर की सड़कों पर उमड़ा हुजूम, मोहम्मद यूनुस से नोबेल पुरस्कार वापस लेने की मांग

बीजेपी नेता के धमकी वाले वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.जीतू पटवारी ने लिखा कि सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह ने एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और फिर दोबारा दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा. बीजेपी नेता कैमरे पर खुलेआम कहता है कि भाजपा की सरकार है, मेरा कुछ नहीं होगा.

big action by satna police – उन्होंने सीएम मोहन यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह कैसा तमाशा है, जहां आपकी पार्टी के नेता प्रदेश की बेटियों के साथ घिनौने कृत्य करते हैं और छह महीने तक आपकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. इसी लापरवाही के चलते दुष्कर्मी भाजपा नेता दोबारा कुकृत्य करने पहुंच गया.

 

 

Share.
Exit mobile version