करनाल : करनाल के सौंकड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर चल रहे पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से दो (painful death of two laborers) मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर के साथ डेरे की ओर जाने वाली सड़क पर रजबाहे के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गहरे गड्ढे में उतरकर दो मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और दोनों मजदूर उसमें दब गए। हादसे में जान गंवाने वालों में एक मजदूर गांव सांभी का रहने वाला 42 वर्षीय रामपाल बताया जा रहा है, जबकि दूसरा मजदूर भिवानी क्षेत्र का 40 वर्षीय आसाराम था। साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
painful death of two laborers – हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या गहरे गड्ढों में काम से पहले पर्याप्त सपोर्ट और सुरक्षा उपाय किए गए थे या नहीं, इसकी जांच अब पुलिस करेगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।


