Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jalandhar Crime: जालंधर के कबीर नगर में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर और गोलियां
    • Patiala Central Jail: पटियाला पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, फरार कैदियों की तलाश में CIA की छापेमारी
    • Amritsar News: अमृतसर में अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, ADA ने वडाला भिट्टेवड्ड में की बड़ी कार्रवाई
    • Punjab Haryana High Court: बैंक खाता फ्रीज करने पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूरी बैंकिंग नहीं रोक सकते बैंक
    • Jalandhar News: ‘फर्जी सनातनियों’ के मंसूबे ध्वस्त, बालाजी महाराज के कार्यक्रम पर भाजपा का ‘आप’ पर तीखा हमला
    • Punjab Agriculture Protest: कृषि और बागवानी अधिकारियों ने खोला मोर्चा, खाली पदों और पे-पैरिटी को लेकर प्रदर्शन
    • भाजपा को बड़ा झटका, नगर परिषद वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
    • Uchana News: लग्जरी कार छोड़ रोडवेज बस से उचाना पहुंचे BJP विधायक देवेंद्र अत्री, सादगी की चर्चा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, May 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Biaora Railway Station: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला, जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान

    Biaora Railway Station: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला, जवानों ने देवदूत बनकर बचाई जान

    May 15, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजगढ़/ ब्यावरा। कहते हैं ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोए’… ब्यावरा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर-2 गुरुवार को एक ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का गवाह बना। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक मां अपने मासूम बच्चों के सामने सीधे पटरियों और प्लेटफॉर्म के बीच के गहरे अंधेरे (गैप) में समा गई। स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई, लगा कि सब खत्म हो गया… लेकिन तभी वहां मौजूद खाकी के जवानों ने देवदूत बनकर मौत को मात दे दी।

    😨 खुशियां पल भर में बदलीं दहशत में: भाई की शादी में जा रही थी मां

    नरसिंहगढ़ (रामकुंड मोहल्ला) की रहने वाली 40 वर्षीय नजमा बी अपने दो मासूम बच्चों का हाथ थामे अशोकनगर में अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए निकली थीं। ब्यावरा स्टेशन पर जैसे ही साबरमती एक्सप्रेस (19165) आकर रुकी, जनरल कोच में चढ़ने की आपाधापी शुरू हो गई। नजमा ने जैसे ही पायदान पर पैर रखा, अचानक ट्रेन गति पकड़ने लगी। रफ्तार के साथ नजमा का संतुलन बिगड़ा, पैर फिसला और वे सीधे प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच के खौफनाक गैप में नीचे गिर गईं।

    📢 प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी: बच्चों की चीख से कांप उठा कलेजा

    “अम्मी… अम्मी…” ट्रेन के भीतर से बच्चों की चीखें गूंज उठीं और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों का कलेजा कांप गया। ट्रेन आगे बढ़ रही थी और नजमा नीचे पटरियों के पास जिंदगी के लिए छटपटा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह मंजर ऐसा था कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। हर कोई स्तब्ध था कि अब क्या होगा, तभी सुरक्षा बल के जवान हरकत में आए।

    👮 देवदूत बने खाकी के जांबाज: जवानों ने अपनी जान पर खेलकर बचाई जान

    उसी वक्त प्लेटफॉर्म पर सघन चेकिंग कर रहा जीआरपी और आरपीएफ का स्टाफ इस चीख-पुकार को सुनकर बिजली की तेजी से दौड़ा। जीआरपी के प्रधान आरक्षक दीपचंद माली, अजय यादव, आरक्षक राहुल सिंह और आरपीएफ के के.आर. डेविड व आर. पूरणमल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मोर्चा संभाला। एक तरफ चिल्लाकर ट्रेन को रुकवाने का इशारा किया गया, तो दूसरी तरफ जवानों ने अपनी मजबूत बाहों को ट्रेन के नीचे फैलाकर नजमा को कसकर पकड़ लिया।

    🙏 सुरक्षित रेस्क्यू: दो सेकंड की देरी बन सकती थी बड़ी अनहोनी

    कुछ ही सेकंड में यात्रियों की मदद से नजमा को सुरक्षित ऊपर खींच लिया गया। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था; अगर जवान दो सेकंड भी देर करते, तो पटरियों पर सिर्फ मातम बिखर जाता। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद नजमा और उनके बच्चों ने भगवान के साथ-साथ पुलिस के इन जांबाज जवानों का बार-बार आभार जताया। स्टेशन पर मौजूद हर यात्री ने इन जवानों की बहादुरी की जमकर तारीफ की।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Dhar Bhojshala Case Update: राजा भोज से हाईकोर्ट तक, जानें भोजशाला विवाद की पूरी टाइमलाइन

    Dhar Bhojshala Verdict: धार भोजशाला पर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मंदिर करार देकर दिया पूजा का अधिकार

    बिजली चोरी का अनोखा मामला: इंदौर की कॉलोनी में चल रहा था ‘निजी बिजली दफ्तर’, 83 घरों से होती थी वसूली

    Dewas Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Shegaon News: शेगांव में होटल मालिक की घिनौनी करतूत, महिला कर्मचारियों के नहाने के वीडियो बनाकर किया यौन उत्पीड़न

    MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.