रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में पनप रहे संगठित अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं है। सरकार हर (Bhupinder Hooda on Crime) स्तर पर फेल हो गई है। हरियाणा में वही सुरक्षित है, जिसे कोई मारना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 से 60 गैंग लोगों में दहशत फैला रही है।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात्रता और कैसे उठाएं लाभ
व्यापारी डॉक्टर और उद्योगपतियों को रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा है। हर रोज हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में ऐसे माहौल के चलते प्रदेश से उद्योगपति और व्यापारी पलायन कर रहे हैं। इस माहौल में प्रदेश में निवेश न के बराबर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत पर काम रोको प्रस्ताव लाकर सरकार से जवाब मांगेगी।
इसे भी पढ़ें – हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले में कसा शिकंजा
Bhupinder Hooda on Crime – भूपेंद्र हुड्डा ने ट्रंप डील को किसानों के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि बांग्लादेश पर 0% टैरिफ लगेगा और भारत पर 18% टैरिफ। क्योंकि बांग्लादेश अमेरिका से कॉटन खरीदेगा अगर भारत को भी 0% टैरिफ चाहिए तो अमेरिका से कपास खरीदना पड़ेगा और अगर अमेरिका का कपास भारत में आएगा तो किसानों की क्या हालत होगी इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। ट्रंप के आने से पहले भारत पर 3% टैरिफ लगता था लेकिन अब 18% टैरिफ थोप दिया गया है।


