Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया
    • आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला
    • भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
    • CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’
    • पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव
    • MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने जारी किया नया कृषि रोडमैप
    • प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, April 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन से बैग छीना

    Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन से बैग छीना

    April 12, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल: राजधानी में लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. मुख्यमंत्री निवास के पास डॉक्टर से लूट की घटना के महज 11 घंटे बाद रायसेन रोड पर बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दिया. शनिवार की शाम यहां दोपहिया वाहन से अपनी सहेली के साथ जा रही आशा कार्यकर्ता के साथ चलते वाहन पर लूट की घटना हुई. इस घटना में दोनों महिलाएं चलती गाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

    बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर छीना बैग

    रायसेन रोड पर गोविंदपुरा इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने दोपहिया वाहन से जा रहीं 2 महिलाओं के कंधे पर टंगा बैग झपट्टा मारकर छीना और फरार हो गए. अचानक हुए हमले से संतुलन बिगड़ने पर दोनों महिलाएं चलती गाड़ी से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना में आशा कार्यकर्ता का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी सहेली के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे 8 टांके लगाए गए हैं. घायल महिलाओं का इलाज आईसीयू में जारी है. वहीं मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए.

    आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    सूचना मिलने पर गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

    एसीपी अदिति बी सक्सेना ने बताया कि “दोनों महिलाएं एक्टिवा से जा रही थीं तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनके बैग पर झपट्टा मारा और गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से महिलाओं की गाड़ी गिर गई. जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गई. आरोपियों की तलाश के लिए टीम बना दी गई है. आसपास के सीसीटीवीे चेक किये जा रहे हैं. आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.”

    11 घंटे पहले ही डॉक्टर से हुई थी लूट

    इस घटना के 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री निवास के पास डॉ मनोज वर्मा के साथ भी बाइक सवार लुटेरों ने उनकी साईकल को पहले टक्कर मारी फिर मिर्च पाउडर आंखों मे डालकर सोने का कड़ा छीनकर फरार हो गए थे. जिनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है. लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

    CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’

    पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव

    MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने जारी किया नया कृषि रोडमैप

    प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

    सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.