दाहोद : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को गुजरात पहुंची। दाहोद जिले के झालोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल ने यहां लोगों को संबोधित करते (Bharat Jodo Nyay Yatra) हुए केंद्र की मोदी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें – मोदी का कश्मीर दौरा भाजपा के मुख्य निर्वाचन क्षेत्रों में समर्थन जुटाने के लिए है : महबूबा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने झालोद में सभा की। सभा में राहुल ने कहा कि एक बार उन्होंने जाति आधारित जनगणना की मांग की थी। जाति आधारित जनगणना से लोगों को यह पता चलेगा कि किसके हाथ में कितना धन है, किस संस्था में कौन है, बजट में भागीदारी इतनी है, दलितों को पता चलेगा कि उनकी कितनी भागीदारी है।गांधी के स्वागत के लिए जुटे लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए, उनमें से कई लोगों ने कांग्रेस नेता
के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की। उनके स्वागत के लिए गुजरात कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक, राज्य इकाई के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल, नेता प्रतिपक्ष अमित चावड़ा और अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है : पीएम मोदी

Bharat Jodo Nyay Yatra – यात्रा में आम आदमी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भी शामिल हुए। जिनमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढवी, पूर्व प्रमुख गोपाल इटालिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा चार दिनों तक गुजरात में 7 जिलों में जाएगी। यात्रा कुल 445 किलोमीटर घूमेगी।गुजरात में यात्रा के चार दिन के दौरान, गांधी छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे, 27 नुक्कड़ सभाएं करेंगे और 70 से अधिक स्थानों पर समर्थक व शुभचिंतक उनका स्वागत करेंगे।

Share.
Exit mobile version