जयपुर : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री एवं सांगानेर से विधायक भजन लाल शर्मा नए मुख्यमंत्री होंगे विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भाजपा की मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री शर्मा (Bhajan Lal Sharma) को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विधायक दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे।
इसे भी पढ़ें – गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों शूटर सहित तीन लोग गिरफ्तार
बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए मीडिया को बताया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने श्री शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इसी तरह विधायक दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा दो उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि पूर्व मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि श्री राजस्थान भाजपा विधायक दल के सर्वसम्मत नेता निर्वाचित हुए हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान : गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कई जगह प्रदर्शन
Bhajan Lal Sharma – वहीं इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम होने वाली दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और स्पीकर वासुदेव देवनानी का सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पूरी टीम पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का विकास करेंगे। बता दें भजनलाल सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। भजनलाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे। वो संगठन के करीबी माने जाते हैं। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो पहली बार विधायक बने हैं। वो राष्ट्रीय स्वंय सेवक की पृष्ठभूमि से आते हैं, वसुंधरा राजे ने उनका प्रस्ताव रखा था। भजनलाल शर्मा 56 साल के हैं, शर्मा बीजेपी के प्रदेश महासचिव भी हैं।

