धार: मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल इन दिनों अपने छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी कामिया सिंह के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। हनी बघेल के खिलाफ उनके (serious allegations against congress MLA) छोटे भाई की पत्नी कामिया सिंह ने उसके पति को लापता करने के आरोप लगाए हैं। इसके लिए बाकायदा रातीबड़ थाना भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने कुछ लोगों को भेज कर 23 फरवरी 2025 को उनके पति देवेंद्र सिंह बघेल को भोपाल से इंदौर बुला लिया था, जिनका अब तक कोई पता नहीं है जिससे उन्हें चिंता हो रही है।
serious allegations against congress MLA – इस संबंध में कामिया सिंह ने पुलिस को कि उसका पति शराब पीने का आदि है। कामिया सिंह के अनुसार पिछले दो माह से उनके पति का कोई अता पता नहीं है। अपने जेठ सुरेंद्र सिंह बघेल, जेठानी तथा सास से भी अपने पति के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया किंतु किसी ने भी मेरा फोन रिसीव नहीं किया यहां तक कि अन्य रिश्तेदारों ने मुझे ब्लॉक कर दिया। कामिया सिंह के मुताबिक, जेठ ने मेरे पति को गायब करवाया है, उनकी नजरें हमारी प्रॉपर्टी पर है। कामिया ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है।
कामिया सिंह भोपाल की ही रहने वाली है। उनका 8 वर्ष पूर्व सुरेन्द्र सिंह बघेल के छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल से विवाह हुआ था। विवाह पश्चात उनके यहां 2 पुत्रियां हैं। देवेंद्र सिंह बघेल भोपाल में रहते हैं जबकि सुरेंद्र सिंह बघेल इंदौर में निवासरत हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 8 वर्षों बाद ऐसी क्या परिस्थितियों निर्मित हो गई की कामिया सिंह को अपने जेठ के खिलाफ मीडिया के सामने आना पड़ा जिसमें उन्होंने सुरेंद्र सिंह बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
