उमस भरे मौसम में ऐसी जगह पर जाने का मन करता है, जहां पर चारों तरफ ठंडी हवाएं चल रही हो और हरियाली हो. पानी की लहरें भी देखने को मिल जाएं तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है. वहीं (Best Dams for Tourism) पानी की लहरों के बीच बोटिंग करने का एडवेंचर एक्सपीरियंस होता है. हालांकि इसमें थोड़ा जोखिम भी हो सकता है. आपने अब तक नदी की लहरों के बीच बोटिंग, राफ्टिंग की होगी, लेकिन क्या कभी बांध के पानी के बीच बोटिंग की है.
गोरियरा बांध
आप मध्य प्रदेश की ट्रिप प्ला करें तो अपनी बकेट लिस्ट में सीधी का गोरियरा बांध भी शामिल कर सकते हैं. ये जगह एक बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट है. दरअसल यहां के प्राकृतिक दृश्य, के साथ ही शांत वातावरण और बोटिंग जैसी सुविधाएं लोगों को खूब पसंद आती हैं. ये जगह फैमिली के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी खूब पॉपुलर हो रही है.
टिहरी बांध
उत्तराखंड का टिहरी बांध भागीरथी नदी पर बनाया गया है. ये पुरानी टिहरी के पास है और भारत का सबसे ऊंचा बांध माना जाता है. ये बांध कृषि की सिंचाई के लिए पानी के साथ ही बिजली पैदा करने के लिए तो जाना ही जाती है. इसके अलावा ये पर्यटन स्थल के रूप में भी पॉपुलर हुआ है.
हीराकुंड बांध
भारत के ओडिशा राज्य के संबलपुर में महानदी पर बना हीराकुंड बांध भी एक ऐसी डेस्टिनेशन है जहां बोटिंग की जा सकती है. ये सबसे लंबे मिट्टी के बांधों में से एक है. यहां गांधी मीनार से शानदार बांध के नजारे कमाल के होते हैं. इसके अलावा यहां वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी लिया जा सकता है.
बाणासुर सागर बांध
केरल के वायनाड में में बना बाणासुर सागर बांध भी एक ऐसी जगह है जो बोटिंग के लिए टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है. आप भी अगर केरल जाएं तो इस जगह को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां पर मनोरम पहाड़ियों के नजारे भी बेहद शानदार होते हैं. सबसे खास बात है कि यह एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है.
नागार्जुन सागर बांध
नागार्जुन सागर बांध तेलंगाना/आंध्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नागार्जुन सागर बांध भी शामिल है. यहां पर आप नाव की सवारी यानी बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. विशाल बांध का नजारा (Best Dams for Tourism) कमाल का होता है जो रोमांच से भर देगा. इसके अलावा आप यहां पर एथिपोथला वाटर फॉल, नागार्जुनकोंडा द्वीप (पुरातात्विक संग्रहालय), बौद्ध केंद्र ‘बुद्धवनम’ जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.

