पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने के बाद भी वहां पर जबर्दस्त राजनीतिक माहौल बना हुआ है. टीएमसी और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वोटिंग के बाद ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में रखे EVM को लेकर राज्य में हाई वोल्टेज ड्रामा बना हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर में भी खासी हलचल रही. टीएमसी नेताओं की (Mamta Banerjee suddenly reached strong room) ओर से ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद खुद ममता भी वहां पहुंचीं.

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कल गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर के एक ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा कर धांधली का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मतगणना प्रक्रिया से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाए. भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल के मतगणना केंद्र में चार घंटे रहने के बाद ममता देर रात 12 बजे के बाद वहां से निकल गईं.

इसे भी पढ़ें – West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mamta Banerjee suddenly reached strong room – भारी बारिश के बीच ममता स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और मतगणना केंद्र की मुआयना करने की वजह के बारे में कहा, “जनता के वोटों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए. मैं कई शिकायतें मिलने के बाद यहां पहुंची. शुरू में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मुझे अंदर जाने दिया.” उन्होंने यह भी कहा कि निर्दिष्ट मतगणना क्षेत्र में सिर्फ एक शख्स को ही जाने की इजाजत दी जाएगी.

BJP के लोगों ने रोक दी TMC की गाड़ी

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने कल भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के एक गाड़ी की आवाजाही रोक दी, क्योंकि उनका दावा है कि ममता उसमें “कुछ लेकर आई हैं.” भवानीपुर में बीती रात नाटकीय घटनाक्रम दिखा जब BJP के कई कार्यकर्ताओं ने कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए TMC की एक गाड़ी को घेर लिया. कार्यकर्ताओं में से एक को यह कहते हुए सुना गया, “इस गाड़ी में कुछ रखा गया है. ममता अपनी गाड़ी में कुछ लेकर आई हैं.”

Share.
Exit mobile version