डेयरी प्रोडक्ट्स की बात करें तो दही में दूध के बेसिक न्यूट्रिएंट्स होने के अलावा गुड बैक्टीरिया भी होते हैं जो इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाते हैं. ये एक प्रोबायोटिक फूड है जो आपकी गट हेल्थ की इंप्रूव (benefits of curd) करके पाचन को सुचारू बनाने में मदद करता है. गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में दही हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है.
दही का रायता बनाने से लेकर लोग फ्रूट बाउल, श्रीखंड, भापा, दही वड़ा, मिष्टी दोई, जैसी की चीजें बनाई जाती हैं और अलग से भी डिशेज में ग्रेवी का टेक्सचर स्वाद इंप्रूव करने के लिए एड किया जाता है. दही को खाना तो फायदेमंद है ही, इसके अलावा ये हाउसहोल्ड वर्क में काम आने के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी कमाल का इन्ग्रेडियंट है.
इसे भी पढ़ें – उबले अंडे को कहें बाय-बाय! ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन एग रेसिपीज, जो प्रोटीन से हैं भरपूर
दही आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसे आप अंडा के साथ मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपके बाल स्मूद और चमकदार बनेंगे, साथ ही डैंड्रफ भी कम होती है. इससे बेजान बालों में नई जान आती है. अगर फ्रिजी हेयर की समस्या रहती है तो दही और अंडा लगाएं.
benefits of curd – त्वचा के लिए दही बेहद फायदेमंद है. ये एक बेहतरीन क्लींजर का का काम करता है. इसके अलावा त्वचा को नैरिशमेंट भी मिलता है. दही को चुटकीभर हल्दी और थोड़े से बेसन के साथ मिलाकर हफ्ते में दो से तीन बार फेस पर लगाने से त्वचा में चमक आने के साथ ही रंगत में निखार आता है और पिंपल्स भी कम होते हैं.


