चंडीगढ़ : भगवंत मान ने अपने शोक संदेश में महान स्पिनर के निधन को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा घाटा बताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपने साथी चार स्पिनरों के साथ मिलकर घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए बेदी को ‘सरदार ऑफ स्पिन’ के नाम से जाना जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bedi Passes Away) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया है।

इसे भी पढ़ें – अंतरराज्यीय व्यापार से किसानों की आय में सुधार होगा : मुख्यमंत्री भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में महान स्पिनर के निधन को क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा घाटा बताते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपने साथी चार स्पिनरों के साथ मिलकर घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए बेदी को ‘सरदार ऑफ स्पिन’ के नाम से जाना जाता है। मान ने कहा कि बिशन सिंह बेदी का निधन विश्व क्रिकेट में भारतीय स्पिनरों के सुनहरे दौर का अंत है।

इसे भी पढ़ें – पंजाब : सीमा पार से ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन जब्त

Bedi Passes Away – मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रसिद्ध स्पिनर को खेल इतिहास में भारतीय क्रिकेट में दिए बेमिसाल योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार, स्नेहियों और सगे-संबंधियों और हजारों क्रिकेट प्रेमियों के साथ हमदर्दी प्रकट करते हुए भगवंत मान ने परमात्मा के समक्ष अरदास की है कि वह परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें।

Share.
Exit mobile version