Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
    • बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम
    • Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    • Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
    • नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?
    • बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार
    • Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश
    • Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सावधान! अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम; 20 मार्च को बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

    सावधान! अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम; 20 मार्च को बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

    March 19, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांचीः गर्मी की दस्तक के बीच पिछले कुछ दिनों से झारखंड में मौसम का तेवर आए दिन बदलता दिख रहा है. 19 मार्च से फिर मौसम के मिजाज में बदलाव शुरु हो गया है. गुरुवार को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों मसलन, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रांच, बोकारो और रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के बीच वज्रपात की संभावना है.

    20 मार्च को इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक 20 मार्च को स्थिति और भी ज्यादा गंभीर बन सकती है. इस दिन राज्य के उत्तर- पूर्वी और मध्य भागों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसको लेकर मौसम केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों पर इसका ज्यादा प्रभाव दिख सकता है उनमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिला शामिल है. इसके अलावा देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम से हालात बिगड़ने के आसार हैं.

    खास बात है कि 20 मार्च को राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में भी तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गयी है. मौसम केंद्र के मुताबिक 21 मार्च तक यही स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि इस दिन तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

    मौसम केंद्र ने जारी किए कुछ जरुरी सुझाव

    बिगड़े मौसम को देखते हुए मौसम केंद्र ने कुछ सुझाव जारी किए हैं. ओलावृष्टि होने पर घर से बाहर ना निकलें. पशुओं को शेड में रखें. कृषि मंडियों में खुले में रखे गये अनाज को सही जगह पर भंडारित करें. बागवानी और फसलों की सुरक्षा के लिए एंटी हेल नेट का इस्तेमाल करें. मेघ गर्जन होने पर पेड़ के नीचे किसी भी हाल में ना रहें. घरों में इलेक्ट्रिक उपकरणों के प्लग को जरुर निकाल दें. वज्रपात के दौरान जलश्रोत के आसपास खुले में ना रहें.

    कई जिलों में पारा 35 डिग्री से ऊपर

    मौसम केंद्र के मुताबिक मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी जरुर आई है फिर भी ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 35 डिग्री के बीच है. सिर्फ डाल्टनगंज, बोकारो, देवघर और गोड्डा का अधिकतम पारा 35 डिग्री से थोड़ा ऊपर रिकॉर्ड हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रेलवे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! करोड़ों की रेल संपत्ति चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 4 शातिर चोर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

    NH-39 फ्लाईओवर में आई ‘खतरनाक’ दरार! पलामू सांसद ने NHAI चेयरमैन को घेरा; अब हाई लेवल कमेटी करेगी भ्रष्टाचार की जांच

    Garhwa Police Mess Closed: गढ़वा पुलिस लाइन में रसोई गैस का संकट, 10 दिन से नहीं जला मेस का चूल्हा; जवानों में भारी आक्रोश

    CM Hemant Soren Row: हेमंत सोरेन के बयान पर भड़के अमर बाउरी, बीजेपी ने बताया ‘हिंदू आस्था’ पर हमला; सियासत गरमाई

    Chaitra Navratri 2026: मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, पहले दिन ‘मां शैलपुत्री’ की आराधना; जानें दर्शन का समय और सुरक्षा इंतजाम

    बदल गया डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम! झारखंड सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन; अब इस ‘नए नाम’ से होगी पलामू की पहचान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.