दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर छावनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आरोपी ने (provocative posts) कथित रूप से हिंसक बातें कही थी. आरोपी ने पुराने मारपीट के वीडियो को एडिट कर उसमें जोड़ा था, जिससे सामाजिक तनाव फैलने की आशंका थी.
provocative posts – पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि वीडियो में भगवा आतंकवाद जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा था.मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी थाना पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच शुरू की. आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई.
वायरल वीडियो की जांच के दौरान उसमें आपत्तिजनक शब्दों और हिंसक भाषा का उपयोग पाया गया. समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया – सत्यप्रकाश तिवारी, भिलाई नगर सीएसपी


