Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!
    • Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना
    • Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”
    • Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन
    • बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल
    • LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल
    • संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित
    • थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान

    BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम सम्मान

    March 12, 2026 खेल 2 Mins Read
    BCCI Awards 2026
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का जल्द ही सम्मान होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 ट्रॉफी जीती. हालांकि इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को पिछले खिताब की तरह ‘विक्ट्री परेड’ का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला. मगर (BCCI Awards 2026) इसकी भरपाई BCCI अपने सालाना सम्मान समारोह में करने जा रही है, जहां टीम का सम्मान होगा. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के अन्य सितारों को भी अवॉर्ड दिया जाएगा और इसमें सबसे बड़ा अवॉर्ड इस बार मिलने वाला है कप्तान शुभमन गिल को. टेस्ट और वनडे कप्तान गिल को पिछले साल के लिए ‘क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें – फैंस को लगेगा झटका! BCCI नहीं जारी करेगी पूरा शेड्यूल; जानें क्यों टुकड़ों में आएगी मैचों की लिस्ट?

    इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल ही टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के कप्तान नियुक्त किए गए स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को साल के बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया जाएगा. गिल को ये अवॉर्ड मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट में उनके यादगार प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा. कप्तान बनते ही गिल ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली ही सीरीज में 4 शतकों की मदद से रिकॉर्ड 754 रन बनाए थे.

    इसे भी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी

    BCCI Awards 2026 – वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रहे महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज द्रविड़ को बतौर खिलाड़ी और बतौर कोच उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए ये सम्मान दिया जाएगा. द्रविड़ की कोचिंग में ही भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर 11 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म किया था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    फैंस को लगेगा झटका! BCCI नहीं जारी करेगी पूरा शेड्यूल; जानें क्यों टुकड़ों में आएगी मैचों की लिस्ट?

    T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी

    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता तीसरा खिताब, फाइनल में बना दिया वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

    ICC के फैसले से मचा हड़कंप! इन दिग्गज खिलाड़ियों ने की बगावत, बोले- ‘जल्द से जल्द छोड़ना है भारत’

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया! इंग्लैंड को रौंदकर खिताबी मुकाबले में मारी एंट्री

    सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.