रांचीः बजट सत्र के दौरान शनिवार को भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राज्य में नल जल योजना की बदहाल स्थिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पार्टी के मुख्य सचेतक (battle on tap water scheme) नवीन जायसवाल के नेतृत्व में हाथों में तख्ती लेकर भाजपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की. इस मौके पर नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य में नल जल योजना मद में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 10 हजार करोड़ रुपया दिया जिसमें बड़े पैमाने पर लूट हुई है.
इसे भी पढ़ें – रैयतों ने भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, सांसद ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित
नवीन जायसवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह रहा है कई अफसरों के निजी खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की इस योजना में लूट हुई है. कहीं पर बोरिंग हुई तो पानी नहीं आया, तो कहीं पर चापानल नहीं लगा, कहीं पर पाइप लाइन नहीं लगी, तो कहीं पर मोटर लगा तो पानी नहीं आया. इस तरह से इस योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – असम चुनाव में झामुमो की संभावित एंट्री को लेकर चर्चा तेज, गौरव गोगोई ने शुरू की फील्डिंग; जानें क्या है रणनीति
battle on tap water scheme – दूसरी ओर श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बीजेपी के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा ने 17 साल इस राज्य में शासन किया, उसको यह याद नहीं आ रहा है. आज हमलोग जनता को शुद्ध पानी पिला रहे हैं और पानी की कोई किल्लत नहीं होने दिया जायेगा.
