उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने कथित तौर पर ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण से तंग आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना (Basti Rape Case) के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
आरोप है कि गांव के ही रहने वाले अली हुसैन नामक युवक ने करीब तीन वर्ष पहले महिला का आपत्तिजनक वीडियो चोरी-छिपे बना लिया था. आरोप इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा. महिला डर, बदनामी और परिवार टूटने के भय से यह सब सहती रही.
इसे भी पढ़ें – विवादों में काशी की मसाने की होली, रोक लगाने की मांग पर जानें क्या बोली विद्वत परिषद
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी की दरिंदगी यहीं तक सीमित नहीं थी. जब महिला का पति रोज़गार के सिलसिले में मुंबई में रहता था, तब आरोपी कई बार घर में घुस आता था. बच्चों के सामने ही महिला के साथ मारपीट और रेप किया जाता था. महिला के दो छोटे बच्चों ने अपने पिता को जो आपबीती बताई, उसने पूरे परिवार को अंदर तक तोड़ दिया. बताया जाता है कि पति को सच्चाई का पता चलने के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया और कुछ ही समय बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
Basti Rape Case – महिला की मौत की खबर फैलते ही पुलिस हरकत में आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अली हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग, रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े आरोप सामने आए हैं. सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.


