उत्तर प्रदेश के बरेली में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बहनों ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए. दोनों बहनें अपने कुछ साथियों के (Bareilly’s thug sisters) साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देती थीं. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
नौकरी का लालच देकर ऐंठे लाखों रुपये
पुलिस के अनुसार, आरोपी बहनों के नाम विप्रा और शिखा हैं. ये दोनों कभी खुद को प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बताती थीं, तो कभी एडीएम या एसडीएम बनकर लोगों को प्रभावित करती थीं. इनके बोलने का तरीका और आत्मविश्वास ऐसा था कि लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे. ये बहनें खासतौर पर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाती थीं. उनसे कहती थीं कि उनकी सरकारी नौकरी पक्की लगवा देंगी. इसके बदले में वे मोटी रकम मांगती थीं. कई युवाओं ने नौकरी की उम्मीद में अपनी जमा पूंजी तक इन्हें दे दी.
Bareilly’s thug sisters – फाइक एन्क्लेव की रहने वाली प्रीति लॉयल समेत चार लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. इन लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे करीब साढ़े 11 लाख रुपये ठगे गए हैं. जब काफी समय तक नौकरी नहीं लगी और बहनों ने बहाने बनाना शुरू किया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से जांच की. इसके बाद दोनों बहनों और उनके एक साथी को गिफ्तार कर लिया है. पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं. पुलिस को शक है कि इस ठगी के रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं.


