भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह योजनाबद्ध तरीके से लोकतांत्रिक संस्थाओं और स्वतंत्र मीडिया को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा (Bansuri swaraj on AAP) नेता और सांसद बांसुरी स्वराज ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार आलोचना से घबराकर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि जैसे ही एक प्रमुख समाचार समूह ने सरकार की नीतियों और नेतृत्व पर सवाल उठाए, उसके बाद से उस मीडिया संस्थान को निशाना बनाया जाने लगा। स्वराज के मुताबिक, विभिन्न सरकारी विभागों के जरिए लगातार दबाव बनाया गया और कार्रवाई के नाम पर डराने की कोशिश की गई।

इसे भी पढ़ें – पंजाब की बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी

उन्होंने कहा कि, 31 अक्तूबर 2025 को ‘पंजाब केसरी ग्रुप’  द्वारा प्रकाशित एक लेख जिसमें अरविंद केजरीवाल की अलोचना की गई थी, उसके बाद सरकार ने बदले की पॉलिसी अपनाई। 11 से 15 जनवरी के बीच, पंजाब केसरी के जालंधर प्रेस और होटलों जैसे दूसरे बिजनेस ठिकानों पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, IT डिपार्टमेंट और पंजाब पुलिस समेत रेड मारी। इससे पहले, सरकारी एड्स पर रोक लगाकर संस्था का फाइनेंशियली गला घोंटने की भी कोशिश की गई थी।

Bansuri swaraj on AAP – भाजपा नेता ने दावा किया कि अलग-अलग विभागों की टीमें एक साथ भेजकर प्रेस प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़े व्यावसायिक ठिकानों पर जांच के नाम पर हस्तक्षेप किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय अखबार वितरण से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिश की गई।

 

Share.
Exit mobile version