Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गोंडा में बकायेदार ने बैंक अधिकारियों को बंधक बनाया, पांच लोग हिरासत में

    गोंडा में बकायेदार ने बैंक अधिकारियों को बंधक बनाया, पांच लोग हिरासत में

    November 1, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गोंडा : जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में ऋण की वसूली के लिए गांव में गए बैंक अधिकारियों पर एक बकायेदार ने अपने समर्थकों के साथ हमला कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार को हुई। उन्होंने कहा कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को मुक्त कराया तथा मौके पर (Bank Employees Taken Hostage) मौजूद पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

    इसे भी पढ़ें – योगी आदित्यनाथ ने पुष्कर सिंह धामी के साथ देखी फिल्म तेजस, अभिनेत्री कंगना रनौत भी रहीं मौजूद

    Bank Employees Taken Hostage – प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक व ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बैंक की बालपुर शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों का एक दल सोमवार को सेवा क्षेत्र के ग्राम सोनहरा में बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के 10 लाख रुपये से अधिक के बकायेदार घनश्याम के यहां वसूली के लिए गया था। शुक्ला के अनुसार, बकाया जमा करने के लिए कहने पर घनश्याम बैंक अधिकारियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। उसके परिजनों व कुछ समर्थकों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया जिससे कई बैंक अधिकारी घायल हो गए तथा उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। हमलावरों ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को बंधक बना लिया।

    इसे भी पढ़ें – मेरा भी फोन हैक किया गया, जांच कराए सरकार : अखिलेश

    उन्होंने कहा कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को मुक्त कराया तथा मौके पर मौजूद पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गोंडा के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि प्रकरण में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घायल अधिकारियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच, बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर

    रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी मार्केट में हड़कंप

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.