बलौदाबाजार : भाटापारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम लगातार असर दिखा रही है. भाटापारा शहर और सिटी कोतवाली क्षेत्र में की गई दो अलग-अलग (illegal liquor business) बड़ी कार्रवाइयों में न सिर्फ अवैध शराब जब्त की गई, बल्कि नाबालिग के जरिए शराब का परिवहन और बिक्री कराने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़ हुआ है. इन मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 नाबालिग है.
इसे भी पढ़ें – नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक
illegal liquor business – इन दोनों कार्रवाइयों ने यह साफ कर दिया है कि अवैध शराब का नेटवर्क केवल बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संगठित तरीके से नाबालिग का इस्तेमाल कर कानून से बचने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़ें – पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
थाना भाटापारा शहर पुलिस नियमित पेट्रोलिंग और भ्रमण पर थी. इसी दौरान दो अलग-अलग जगहों सुरखी रोड छात्रावास के पास और रावणभाटा मैदान के किनारेसंदेहास्पद गतिविधि नजर आई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि तीन नाबालिग अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री कर रहे थे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों लड़कों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 72 पाव देसी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 7200 रुपये आंकी गई है. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 AF 4523 भी जब्त की गई, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था.


