Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव
    • Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गरमाई सियासत
    • Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म करने का मास्टर प्लान
    • उत्तम नगर में ‘उड़ता दिल्ली’! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- ‘खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस’
    • Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री का बयान
    • Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चालक की जिंदा जलकर मौत
    • Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फैली सनसनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत

    Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत

    March 29, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बालाघाट: शनिवार देर रात बालाघाट में भीषण हादसा हो गया. चलती कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण आग का गोला बन गई और उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एक 8 साल की बच्ची सलामत बच गई. आग इनती भीषण थी कि तीन लोगों को कार से बाहर नहीं निकाला जा सका और वे कार के अंदर ही जिंदा जल गए.

    आग का गोला बनी चलती कार
    बीती शनिवार रात तकरीबन साढ़े 11 बजे के आसपास बैहर मलाजखण्ड रोड पर केवलारी चैराहे के समीप चलती आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद उसमें अचानक आग लग गई. आग ने इतनी जल्दी विकराल रूप ले लिया कि उसमें सवार लोगों को निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया. राह चलते लोगों ने तीने लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, जिनमें दो गंभीर रूप से जल चुके थे.

    वापस अपने गांव जा रहा था परिवार
    बताया जा रहा है कि कार चालक सीतम केलकर अपने गृह ग्राम पोण्डी (परसवाड़ा) से पौनी जा रहा था, जिसकी पौनी में वेल्डिंग की दुकान है. वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पोण्डी आया हुआ था, जहां से देर रात वह अपने माता पिता को लेकर पौनी लौट रहा था. साथ में पड़ोस में मेहमान आई 8 साल की बच्ची पूर्वी राहांगडाले भी थी, जो अपने घर पौनी वापस जा रही थी.

    तभी देर रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे के आसपास केवलारी चैराहे के समीप उनकी आल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें भीषण आग लग गई. दुर्घटना संभवतः नींद की झपकी के कारण होना प्रतीत हो रहा है, चूंकि एक टर्निंग के बाद कार सीधे नीचे की ओर सड़क से उतर गई जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

    कार की खिड़की तोड़कर तीन को बाहर निकाला
    राह चलते लोगों ने किसी तरह खिड़की के कांच तोड़कर पहले पूर्वी राहांगडाले को निकाला. उसके बाद वाहन चला रहे सीतम केलकर (उम्र 30 साल और उसकी मां नानाबाई केलकर (60 वर्ष) को किसी तरह गंभीर अवस्था में निकाला जा सका. हालांकि आग के विकराल हो जाने के कारण पिता नगारची केलकर (65 वर्ष), पत्नि सविता केलकर (28 साल) व पुत्र अभि केलकर (3 साल) कार के अंदर ही जिंदा जल गए.

    हादसे की सूचना राह चलते लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस पंहुची और घायलों को अस्पताल पंहुचाया गया. वहीं मौके पर दमकल की गाड़ी ने जलती कार को बुझाया. तब तक उसमें तीनों लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी. बैहर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. गम्भीर घायलों का गोंदिया अस्पताल में इलाज जारी है.

    बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि, ”डायल 112 पर सूचना मिली कि केवलारी चौराहे के समीप एक वाहन में आग लग गई है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एक बच्ची सलामत है. राह चलते लोगों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला, किन्तु आग भयंकर होने के कारण तीन लोग कार में ही जल गए. प्रथम दृष्टया तेज स्पीड की वजह से वाहन का अनियंत्रित होना सामने आया है. जिसके बाद उसमें आग लग गई. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चालक की जिंदा जलकर मौत

    Jabalpur Crime News: जेल से लौटकर प्रेमी ने की नए बॉयफ्रेंड की हत्या, लव ट्रायंगल में खौफनाक वारदात

    Farmer Fraud News: किसानों को ज्यादा दाम का लालच देकर वजन में भारी धोखाधड़ी, 5 गिरफ्तार, व्यापारी फरार

    Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपूजन

    Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप

    Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर के पास मिलीं किताबें

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.