Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gwalior Mystery Fire: आंतरी गांव में रहस्यमयी आग का तांडव; 5 भाइयों के घरों में खुद-ब-खुद जल रहा सामान
    • MP Congress Internal Conflict: दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच बढ़ी तनातनी; वीर भारत न्यास मामले पर आमने-सामने
    • Khivni Sanctuary News: देवास के खिवनी अभयारण्य में खूनी जंग; अधिराज ने युवराज को हराकर छीनी सत्ता
    • Train Accident in Assam: ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा; 2 की मौत, 2 घायल
    • WI vs SL Test: श्रीलंका की शर्मनाक हार से बदला WTC का समीकरण; भारतीय टीम को हुआ ये बड़ा फायदा
    • Akshara Singh in Itha Movie: अक्षय कुमार के बाद अब श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
    • Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप का तांडव, 1450 से ज्यादा मौतें; भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’
    • LPG Gas Connection New Rules: अब एक घर में नहीं चलेगा LPG और PNG कनेक्शन; जानें सरकार का नया नियम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, June 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » शिशु की मालिश के लिए बेस्ट ‘लाल तेल’ में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फायदे

    शिशु की मालिश के लिए बेस्ट ‘लाल तेल’ में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फायदे

    March 26, 2026 लाइफ स्टाइल 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आयुर्वेद में माना जाता है कि नवजात शिशु का शरीर बहुत कोमल और संवेदनशील होता है, इसलिए उसकी देखभाल में इस्तेमाल होने वाली हर चीज का प्राकृतिक और सुरक्षित होना बेहद जरूरी है. इसलिए (Baby Massage Oil) दादी-नानी से लेकर आयुर्वेद भी बच्चे की मालिश के लिए लाल तेल इस्तेमाल होने की सलाह देते हैं. शिशु की मालिश वाले लाल तेल को खास जड़ी-बूटियों को मिलाकर तैयार किया जाता है.

    शंखपुष्पी

    शंखपुष्पी को आयुर्वेद में मस्तिष्क टॉनिक माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड्स और अल्कलॉइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शिशु के मानसिक विकास में मदद करते हैं. ये नर्वस सिस्टम (Baby Massage Oil) को शांत रखता है, जिससे बच्चे को बेहतर नींद आती है और चिड़चिड़ापन कम होता है.

    माशा (उड़द दाल)

    माशा यानी उड़द दाल प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है. यह शिशु की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है. लाल तेल में इसका उपयोग शरीर को ताकत देने और त्वचा को पोषण प्रदान करने के लिए किया जाता है.

    रतनजोत

    रतनजोत एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो तेल को लाल रंग देने के साथ-साथ औषधीय गुण से भी भरपूर होती है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये शिशु की त्वचा को संक्रमण से बचाता है, त्वचा को मुलायम बनाता है और किसी भी प्रकार की सूजन या जलन को कम करने में मदद करता है.

    तिल का तेल

    तिल का तेल इस लाल तेल का सबसे जरूरी इंग्रिडिंयट होता है . जिसमें विटामिन E, K, ओमेगा फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह त्वचा को गहराई से पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और हड्डियों को मजबूत करता है. तिल का तेल शरीर में गर्माहट पैदा करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शिशु का संपूर्ण विकास भी तेज होता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Dry Eye Syndrome: आंखों में चुभन और खुजली को न करें नजरअंदाज; जानें डॉक्टर की सलाह और सही बचाव

    Pregnancy Tips: गर्भावस्था में सुबह की धूप लेना कितना सुरक्षित? जानें विशेषज्ञों की राय और फायदे

    Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फायदे

    Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीका

    Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्या खाएं

    थोड़ा चलते ही सांस फूलना है खतरे की घंटी! एक्सपर्ट ने चेताया, रोज करें ये 3 काम, फेफड़े बनेंगे मजबूत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.