पलामू : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार द्वारा कानून और व्यवस्था को संरक्षित किए जाने से आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बाबूलाल शुक्रवार को मेदिनीनगर के परिसदन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने (Babu Lal Marandi On Jharkhand Govt) बताया कि कारागृह से प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को धमकी दिया जाना यह जाहिर करता है कि इस कृत्य में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का सीधा हाथ है। आरोपी योगेन्द्र तिवारी का सोरेन परिवार से मधुर रिश्ता है, यह बात दुमका के लोग शुरू से जानते हैं। यह आरोपी जेल में है।
इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत के प्रेस सलाहकार, आईएएस सहित कई लोगों के ठिकानों पर ED के छापे
Babu Lal Marandi On Jharkhand Govt – मरांडी ने कहा कि मौजूदा सरकार में दलाल, बिचौलिये और भ्रष्टाचारियों की पौ-बारह है, जिनको नियंत्रित करने की इच्छा शक्ति हेमंत सोरेन में नहीं है, क्योंकि इन सभी में सीएम एवं उसके गिरोह के लोग संलिप्त है। धनबाद में व्हाट्सएप्प के जरिए व्यापारियों को रंगदारी टैक्स देने के लिए धमकी दी जाती है और शासन-प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है, जो दयनीय हालात के लिए जिम्मेदार है।
इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर बुलाई बैठक, लिया जा सकता है कोई बड़ा फैसला
एक सवाल के जवाब में मरांडी ने बताया,अपनी जगह हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की योजना को अंजाम देने की कोशिश में हैं, जो सजायाफ्ता लालू प्रसाद से प्रेरित है, जिन्होंने अपनी पत्नी राबङ़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए थे। इस संदर्भ में मरांडी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिख कर ध्यान खींचा है कि विधानसभा चुनाव के चुनाव होने में एक वर्ष से कम समय रह गया है तथा महाराष्ट्र उच्च न्यायालय के एक विधायक के बाबत रिक्त विधानसभा क्षेत्र में चुनाव पर रोक इसलिए लगा दी गयी है कि उस राज्य में विधानसभा चुनाव की अवधि एक साल से कम रह गयी है, ऐसे में इन बिन्दुओं पर गंभीरता से विचार कर लेंगे, अन्यथा गंभीर संवैधानिक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

