पाकिस्तान के वनडे कप्तान बने शाहीन शाह अफरीदी ने दावत रखी, जिसमें 3 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. शाहीन की पार्टी में शामिल होने वाली एक टीम पाकिस्तान की रही. पाकिस्तान से उसके (Babar Azam arrived at party) वनडे और T20 के खिलाड़ियों ने पार्टी में शिरकत किया.

पाकिस्तान के अलावा शाहीन की दी दावत में श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम शामिल हुई. दरअसल, शाहीन की तरफ से दावत रखी ही खास तौर पर श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के लिए गई थी. पाकिस्तानी टीम तो बस उसमें मेजबानी के मकसद से पहुंची थी.

दावत में तरह-तरह की खाने की चीजें थीं, जिसका तीनों देशों के खिलाड़ियों ने भरपूर लुत्फ उठाया. जिम्बाब्वे के क्रिकेटर सिकंदर रजा ने इस दावत के लिए शाहीन अफरीदी का शुक्रिया अदा भी किया.

इसे भी पढ़ें – IND vs SA मैच में विवाद! जसप्रीत बुमराह ने टेंबा बावुमा पर किया ‘गंदा कमेंट’, उनके कद का उड़ाया मजाक

Babar Azam arrived at party – शाहीन की दावत में बाबर आजम का लुक भी कमाल का रहा. वो एक हुडी वाला स्वेटशर्ट पहनकर दावत खाने पहुंचे थे. पिछले वनडे में शतक जमाने वाले बाबर आजम के चेहरे पर पार्टी के दौरान कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा था.

18 नवंबर से ट्राई-सीरीज

श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज को लेकर इन दिनों पाकिस्तान में ही है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम भी पाकिस्तान के दौरे पर है. पाकिस्तान समेत इन दोनों टीमों के बीच T20 की ट्राई-सीरीज खेली जानी है, जिसका आगाज 18 नवंबर से होगा.

Share.
Exit mobile version