रायपुर : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को (Avoid Lies Of Congress) अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने रायपुर के भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने न हिमाचल में वादे पूरे किए न छत्तीसगढ़ में, कांग्रेस झूठे वादे करने में माहिर हैं।
इसे भी पढ़ें – छग विस चुनाव: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना
Avoid Lies Of Congress – जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में झूठी गारंटी बांट रही है। कांग्रेस इस देश की सबसे बड़ी ठग है जो झूठ बोलकर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई और झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश की सत्ता हासिल की। कांग्रेस ने न तो छत्तीसगढ़ में पिछले चुनाव में किए गए वादे निभाए और न ही हिमाचल में दी गई पांच गारंटियों में से अब तक एक भी गारंटी पूरी की है। जिस तरह कांग्रेस झूठी है, उसी तरह उसकी गारंटी भी झूठी है। छत्तीसगढ़ की जनता झूठी गारंटियों के छलावे में आने से बचे। भाजपा उसे बेहतर भविष्य की गारंटी दे रही है।
इसे भी पढ़ें – मोदी, भाजपा और आरएसएस देश का संविधान बदलना चाहते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को धोखा देने के लिए जो पांच गारंटी दी थीं, उनमें पहले गारंटी यह है कि महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपये देने का वादा किया गया था। लेकिन महिलाओं को एक पैसा भी नहीं मिला। ठीक वैसे ही, जैसे कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं से पेंशन और मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था और वादा खिलाफी की। कांग्रेस ने दूसरी गारंटी यह दी थी कि बेरोजगारों को 5 लाख नौकरियां देंगे, लेकिन 11 माह बाद भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली है। कांग्रेस ने हिमाचल में तीसरी गारंटी यह दी थी कि हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी लेकिन यह वादा भी नहीं निभाया गया।
