उत्तर प्रदेश के साथ-साथ इन दिनों देशभर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती चर्चा में बने हुए हैं. चर्चा में बने रहने के पीछे की वजह बटुकों के यौन शोषण का आरोप है. इसी मामले में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर आज यानी कि शुक्रवार 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. कोर्ट में (he will try not to get justice) होने वाली इस सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान भी सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि कोर्ट में हम अपना काम करेंगे वो अपना काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें – यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या
जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “न्यायालय के सामने अधिवक्तागण मौजूद हैं. लोगों को अपनी बात कहने का दायित्व है, लोग अपनी बात कहेंगे. बाकी न्यायालय के अपने विवेक पर है. उनकी तरफ से प्रयास किया ही जाएगा कि न्याय न मिले, यही होता है. स्वाभाविक है कि हम अपना काम करेंगे वो अपना काम करेंगे.”
इसे भी पढ़ें – विवादों में काशी की मसाने की होली, रोक लगाने की मांग पर जानें क्या बोली विद्वत परिषद
he will try not to get justice – हाईकोर्ट के सूत्रों ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट नंबर 72 में सुनवाई के लिए लिस्टेड की गयी है. इस बीच, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-झूंसी) विमल किशोर मिश्रा ने मीडिया को बताया कि कथित पीड़ित बटुकों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. रिपोर्ट सीलबंद लिफाफा में जांच अधिकारी को सौंप दी गई है.


