मुंबई : अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी आखिरी बार वेब सीरीज मिथ्या में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की। ओटीटी की दुनिया में पहचान बनाने के बाद अवंतिका बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। अवंतिका की पहली फिल्म का नाम यू शेप की गली है। इस बीच अब हाल ही में अवंतिका ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी मां भाग्यश्री (Avantika Dassani) उन्हें और उनके भाई अभिमन्यु दसानी को क्या सलाह देती हैं।
इसे भी पढ़ें – The Indrani Mukerjea Story : Buried Truth का ट्रेलर जारी, शीना मर्डर केस का हर पन्ना खोलेगी सीरीज
उन्होंने स्टार किड होने के फायदे और नुकसान के बारे में भी खुलकर बात की। अवंतिका ने कहा, मेरे और मेरे भाई दोनों के लिए, वे हमेशा कहती थीं कि चाहे आप कितने भी अच्छे हों या आपको कितनी भी सफलता क्यों न मिल जाए, लेकिन यहां स्थिरता नहीं है। यहां बहुत सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, अवंतिका ने बताया कि उनकी मां भाग्यश्री उन्हें क्या सलाह देती हैं।
इसे भी पढ़ें – Titanic की रिलीज के बाद मिली लोकप्रियता ‘बहुत खराब’ थी : केट विंसलेट
Avantika Dassani – अभिनेत्री ने कहा, उनकी मां कहती हैं कि चाहे अच्छा या बुरा, आपको उससे संतुष्ट रहना चाहिए और खुद पर गर्व करना चाहिए।अवंतिका दसानी ने स्टार किड होने के फायदे और नुकसान के बारे में बात करते हुए कहा, आप लगता है कि आप अकेले नहीं हैं, आपके साथ इंडस्ट्री में कोई तो आपका है। हालांकि, मेरी मां ने कई साल पहले इंडस्ट्री को छोड़ दिया था, इसलिए यह पहले जैसा नहीं है। अभी भी कुछ फायदे हैं, क्योंकि मेरी मां और भाई को इंडस्ट्री में बहुत सम्मान मिला है इसलिए मुझे भी वही सम्मान मिलता है।

