नई दिल्ली : दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर (Avadh Ojha Joins AAP) सोमवार को देश के प्रख्यात शिक्षक अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ओझा को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने अवध ओझा के गले में पार्टी का पटका और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – AAP विधायक नरेश बाल्यान दो दिन की पुलिस रिमांड में, पुलिस ने एक्सटॉर्शन केस में किया था गिरफ्तार
Avadh Ojha Joins AAP – आप में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का अवसर दिया है। शिक्षा ऐसा माध्यम है, जो परिवार, समाज, राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश दुनिया में महान हुए, उनकी पृष्ठभूमि में कहीं न कहीं शिक्षा का योगदान रहा है। अब तो मैं पार्टी का हिस्सा हूं।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने राजनीति पारी की शुरुआत कर ली है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने कहा है कि यदि मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी को चुनना पड़े तो मैं निश्चित तौर पर शिक्षा को चुनूंगा। यही मेरा भी उद्देश्य है। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस भ्रष्ट केजरीवाल की पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी : देवेन्द्र यादव
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा के आप पार्टी में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “देश के जाने-माने शिक्षक अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है।


