Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली दंगा : SC ने टाली उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई, सिब्बल का तर्क- लोकेशन पर है पूरा केस
    • राष्ट्रीय पर्व के समान ‘एकता दिवस’: पीएम मोदी ने सरदार पटेल जयंती पर बताया 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसा महत्व
    • NDA ने खोला वादों का पिटारा, 1 करोड़ रोजगार और फ्री बिजली सहित ’10 बड़े संकल्प’ जारी
    • जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह
    • संजय सिंह ने BJP को घेरा: ‘छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब
    • बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या
    • रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव
    • साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर ‘I love Mohammad’ लिखने वाले निकले हिंदू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, November 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चंद्रयान-3 मिशन : इसरो ने कहा- ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ के लिए पूरी तरह से तैयार

    चंद्रयान-3 मिशन : इसरो ने कहा- ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ के लिए पूरी तरह से तैयार

    August 23, 2023 देश 2 Mins Read
    Automatic Landing Sequence
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि वह अपने महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतारने (Automatic Landing Sequence) के वास्ते ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस  (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस एलएम बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है।

    इसे भी पढ़ें – देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना

    इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार। लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के लगभग 17.44 बजे (भारतीय समयानुसार 5.44 बजे) निर्धारित बिंदु पर पहुंचने का इंतजार है।  अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा,एएलएस कमांड प्राप्त होने के बाद एलएम तीव्र गति से उतरने के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है। मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी। सभी मापदंडों की जांच करने और लैंडिंग का निर्णय लेने के बाद, इसरो लैंडिंग के निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले, बयालू में अपने भारतीय डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) प्रतिष्ठान से एलएम पर आवश्यक कमांड अपलोड करेगा।

    इसे भी पढ़ें – चंद्रयान -3 पर दुनिया की नजर, अंतिम 20 मिनट होंगे बेहद चुनौतीपूर्ण – जी माधवन नायर

    Automatic Landing Sequence – इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, लैंडिंग के लिए लगभग 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर ‘पॉवर ब्रेकिंग फेज’ में कदम रखता है और गति को धीरे-धीरे कम करके, चंद्रमा की सतह तक पहुंचने के लिए अपने चार थ्रस्टर इंजन की रेट्रो फायरिंग करके उनका इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। उन्होंने बताया कि ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के कारण लैंडर ‘क्रैश’ न कर जाए।लगभग 150 से 100 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने पर लैंडर अपने सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल कर सतह की जांच करेगा कि कोई बाधा तो नहीं है और फिर सॉफ्ट-लैंडिंग करने के लिए नीचे उतरना शुरू कर देगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राष्ट्रीय पर्व के समान ‘एकता दिवस’: पीएम मोदी ने सरदार पटेल जयंती पर बताया 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसा महत्व

    जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

    संजय सिंह ने BJP को घेरा: ‘छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब

    चुनाव आयोग का बड़ा कदम : बंगाल चुनाव में ’48 घंटे में न्याय’, हर शिकायत के निपटारे के लिए शुरू हुई विशेष हेल्पलाइन

    संस्कृत बनी बच्चों की भाषा! BAPS के ‘मिशन राजीपो’ से जुड़े 40,000+ बच्चे, महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में अनोखा अभियान

    असहमति को दबाना गंभीर मामला! सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर SC ने केंद्र सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.