नई दिल्ली : भाजपा विधायकों की ओर से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र पर सियासी घमासान जारी है। मंगलवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली की चुनी हुई सरकार को चोर दरवाजे से बर्खास्त (Atishi On BJP) करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें – LNJP अस्पताल में मंकी पॉक्स से ग्रस्त मरीज की हालत स्थिर : मंत्री सौरभ भारद्वाज
Atishi On BJP – आतिशी ने कहा कि भाजपा का एकमात्र काम चुनी हुई विपक्ष की सरकारों को गिराना है। भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों को नहीं खरीद पाई,इसलिए अब वह दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र कर रही है।अगर भाजपा षड्यंत्र रचकर अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराती है, तो आने वाले चुनावों में दिल्ली की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा : गोपाल राय
उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीरो सीटें आएंगी। भाजपा का एक ही काम है, चुनी हुई सरकार को गिराना। भाजपा जहां चुनाव नहीं जीतती, वहां विधायकों के खरीद-फरोख्त की कोशिश करती है, चोर दरवाजे से सरकार बनाने का प्रयास करती है। दिल्ली में भी भाजपा ने यही काम किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। वह आम आदमी पार्टी के विधायकों नहीं ख़रीद सकी, इसलिए अब चोर दरवाजे से सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रही है। आतिशी ने कहा, “मैं भाजपा को यह बता दूं कि, दिल्ली के लोग ये सारा षड्यंत्र देख रहे हैं। उन्हें पता है कि उनके लिए यदि कोई एक आदमी काम करता है, तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।