Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    • Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडियो शेयर कर पूछे कड़े सवाल
    • West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—”ये जंगलराज है”, CBI-NIA जांच की तैयारी
    • Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों में खरीदी ‘यशौदा-कृष्ण’ की तस्वीर
    • Nashik Police Controversy: आरोपियों से ‘कानून का गढ़’ बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Dandi Yatra समारोह में उपराष्ट्रपति बोले-‘आजादी राष्ट्र के इतिहास में अमृतमय घटना’

    Dandi Yatra समारोह में उपराष्ट्रपति बोले-‘आजादी राष्ट्र के इतिहास में अमृतमय घटना’

    April 6, 2021 देश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महात्मा गांधी की स्मृति में 25 दिनों तक जारी Dandi Yatra मंगलवार को समाप्त हुई। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए। इस दौरान संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)प्रह्लाद सिंह पटेल ने दांडी यात्रा के 91 वर्ष पूरे होने पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का स्वागत किया। कार्यक्रम में उनके अलावा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित रहे। 

    इस विशेष अवसर पर उपराष्ट्रपति ने Dandi में प्रार्थना मंदिर जाकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उन्होंने दांडी यात्रियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। बताना चाहेंगे दांडी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी जिस सैफी विला में ठहरे थे, उपराष्ट्रपति ने वहां का भी दौरा किया। 

    12 मार्च को पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम से Dandi मार्च को किया था रवाना

    ज्ञात हो भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से ‘Dandi Yatra’ को रवाना किया था। 

    यह यात्रा का समापन नहीं बल्कि अमृत महोत्सव के अभियान की शुरुआत 

    केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, यह यात्रा का समापन नहीं है। 91 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी जी ने देश के स्वावलम्बन और जागरण के लिए जो यात्रा प्रारंभ की थी, 91 वर्ष बाद उस यात्रा का पुनर्जागरण का अभियान 12 मार्च से शुरू हुआ था। मैं इसे इस यात्रा का समापन नहीं मानता बल्कि अमृत महोत्सव के इस अभियान की शुरुआत मानता हूं जिसमें पदयात्रियों ने बेमिसाल अपना सहयोग प्रदान किया। 

    उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, अमृत महोत्सव वर्ष भर चलने वाला एक ऐसा जागरण अभियान है जो आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन की तरफ आगे तो बढ़ेगा ही, साथ ही साथ आगे आने वाली पीढ़ी को इसके जरिए यह भी बताएगा कि आखिर देश को आजादी कैसे मिली। 
    उन्होंने यह भी कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है कि देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को जन-महोत्सव बना दे। सरकार सिर्फ आयोजक हो, हिस्सेदारी करने का काम देश की जनता स्वयं करे। यही शायद देश की आजादी के 75 वर्ष का जन-महोत्सव होगा। 

    Dandi Yatra

    दांडी यात्रा के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का संबोधन

    वहीं इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने संबोधन के दौरान कहा, हमारी आजादी को 75 वर्ष पूरे होने को आए हैं। आजादी राष्ट्र के इतिहास में अमृतमय घटना थी, जिसको याद करने के लिए आज हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इन 75 वर्षों के दौरान देश के नागरिकों ने अपनी प्रतिभा और पुरुषार्थ से राष्ट्र के लिए अमृत का मंथन किया है। यह अमृत महोत्सव उनकी उपलब्धियों के गौरव का है। यह महोत्सव हमारे स्वाधीनता संग्राम के नायकों के त्याग और तपस्या के प्रति कृतज्ञतापूर्वक सम्मान प्रकट करने के लिए है। यह महोत्सव उनके द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी आदर्शों के प्रति खुद को समर्पित करने के लिए है। उनके सपनों का भविष्य के नए भारत का निर्माण करने के लिए है। 

    325 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले 81 स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन   

    इस महोत्सव का शुभारंभ 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। राष्ट्रपिता की दांडी यात्रा के 91वें वार्षिक समारोह पर इस ऐतिहासिक घटना की स्मृति में साबरमती आश्रम से इस पद यात्रा की शुरुआत की गई। 25 दिन की यह पदयात्रा आज सम्पन्न हुई। इस दौरान लगभग 325 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले 81 स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। 

    1930 में महात्मा गांधी के साथ चल पड़े थे हजारों भारतीय   

    इस सुअवसर पर 1930 में महात्मा गांधी जी के साथ चलने वाले उन हजारों भारतीयों के प्रति नतमस्तक हूं जो देश के विभिन्न हिस्सों से आए और महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में इस यात्रा में शामिल हुए। Dandi Yatra में भाग लेने वाले अधिकांश पदयात्री 40 वर्ष से कम आयु के युवा ही थे। इस प्रकार महात्मा गांधी की इस पदयात्रा ने बड़े पैमाने पर उनके अहिंसक स्वाधीनता आंदोलन में लोगों को जोड़ा। यही नहीं दांडी यात्रा की प्रेरणा से देश के विभिन्न भागों में स्थानीय स्तर पर नमक सत्याग्रह किए गए हैं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया है। ओडिशा (उड़ीसा) में रमा देवी, सरला देवी जी के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं ने नमक सत्याग्रह किया। तमिलनाडु में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के नेतृत्व में वेदारण्य में नमक सत्याग्रह किया, जिसमें रुकमणी लक्ष्मीपति ने अपनी गिरफ्तारी दी।

    Dandi Yatra

    IMAGE SOURCE : www.google.com

    ये भी पढें : Dandi March :’नमक सत्याग्रह’ ने हमारे स्वाधीनता आंदोलन को दी नई दृष्टि

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात

    West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

    Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान

    Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडियो शेयर कर पूछे कड़े सवाल

    West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—”ये जंगलराज है”, CBI-NIA जांच की तैयारी

    Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों में खरीदी ‘यशौदा-कृष्ण’ की तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.