सनातन धर्म में जो लोग कुंडली पर विश्वास रखते हैं, अगर उनके जीवन में कोई उतार-चढ़ाव आता है तो वे सोचने लग जाते हैं कि कहीं उनकी कुंडली में कोई समस्या है, जिसकी वजह से जीवन में इस तरह की चीजें घटित हो रही हैं. दरअसल, ज्योतिष की मानें तो यदि सूर्य निम्न या कमजोर स्थिति में है तो व्यक्ति को न केवल करियर में बल्कि (weak sun in horoscope) स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

weak sun in horoscope – सूर्य को शक्ति, सम्मान, पितृत्व और सफलता का प्रतीक माना जाता है. कुंडली में उच्च स्थिति वाला सूर्य समाज का नेतृत्व करता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि कुंडली में कमजोर सूर्य जीवन में आपको छह तरह से कैसे प्रभावित कर सकता और इसके लक्षण क्या हैं?

आत्मविश्वास की कमी

अगर आप आत्मविश्वास में कमी महसूस कर रहे हैं तो समझ लीजिए की आपका सूर्य कमजोर है. सूर्य आत्मविश्वास का कारक है. इसकी कमजोरी से व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर घबरा सकता है और निर्णय लेने की क्षमता खो सकता है.

Share.
Exit mobile version