Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    March 31, 2026 देश 3 Mins Read
    Assam BJP Manifesto
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए ‘संकल्प पत्र’ के रूप में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. घोषणापत्र के तहत 31 वादे किए गए हैं, इसमें असम के मूल निवासियों की जमीन वापस लौटाने, विरासत और गरिमा की रक्षा करना शामिल है. साथ ही सत्तारुढ़ BJP ने अतिक्रमण के (Assam BJP Manifesto) खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी संकल्प लिया है, जिसमें कथित तौर पर अवैध रूप से बसने वालों द्वारा कब्जाई गई जमीन को वापस लेना भी शामिल है.

    Assam BJP Manifesto – ‘संकल्प पत्र’ में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कई बड़े चुनावी वादों के जरिए वोटर्स को साधने की कोशिश की है. पार्टी ने इसमें अपने 12 सूत्रीय एजेंडा को प्रमुखता से स्थान दिया है. पार्टी का कहना है कि ये 12 संकल्प असम के विकास की नई दिशा तय करेंगे. ये 12 संकल्प असम को सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे.

    BJP के ‘संकल्प पत्र’ में वादे
      1. BJP के ‘संकल्प पत्र’ में कहा गया कि हम असम के मूल निवासियों की जमीन, विरासत और गरिमा की रक्षा करेंगे.
      1. असम के लोगों की सभ्यता, विरासत और अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कानूनी सुरक्षा को और मजबूत करेंगे.
      1. असम को भारत के ‘पूर्वी प्रवेश द्वार’ के रूप में स्थापित करने के लिए 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. साथ ही ‘असम गति शक्ति मास्टर प्लान’ का सहारा लिया जाएगा ताकि प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किया जा सके.
      1. केंद्र सरकार के सहयोग से, ‘असम नगर उन्नयन अभियान’ (Asom Nagar Unnayan Abhijan) की शुरुआत करेंगे.
      1. असम को बाढ़-मुक्त बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ ‘बाढ़ मुक्त असम मिशन’ शुरू किया जाएगा.
      1. युवाओं के लिए राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.
      1. असम के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त योजना बनाएंगे.
      1. चावल, मसूर दाल, चीनी और नमक रियायती दरों पर देना जारी रखेंगे; यही नहीं सबसे गरीब परिवारों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराएंगे.
      1. राज्य में ‘एक जिला, एक विश्वविद्यालय’ पहल की शुरुआत करेंगे और असम में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए हर जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे.
      1. ‘सभी के लिए शिक्षा’ सुनिश्चित करने, विश्व-स्तरीय संस्थान बनाकर और शिक्षकों की संख्या बढ़ाकर असम में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाए जाएंगे.
      1. असम की महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूत किया जाएगा.
      1. असम की मूल संस्कृति के प्रचार, सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा.
      1. सरकार किसानों की आय सुरक्षा को मजबूत करने की कोशिश करेगी.
      1. कृषि बाजार के बुनियादी ढांचे और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन को आधुनिक बनाने और मजबूत करने के लिए ‘असम कृषि उन्नयन अभियान’ की शुरुआत करेंगे.
      1. मिसिंग, राभा, सोनोवाल कछारी, थेंगल कछारी, देवरी, तिवा और बोरो कछारी जनजातियों की स्वायत्त परिषदों को संवैधानिक दर्जा दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा.
      1. जनजातीय और मूल निवासियों के लिए समावेशी विकास और भूमि सुरक्षा सुनिश्चित किया जाएगा.
      1. असम में निवेश करने वाले नए उद्योगों को प्रति कर्मचारी 10,000 रुपये की वेतन सब्सिडी प्रदान करेंगे, ताकि स्थानीय युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार में सहायता मिल सके. साथ ही, ‘एडवांटेज असम’ के तहत स्थापित उद्यमों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे.
      1. चाय बागान समुदायों का समग्र विकास की दिशा में काम किया जाएगा.

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, ‘फ्रेंडली फाइट’ से बिखर सकता है खेल!

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.