अमृतसर : पंजाब पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि (ASI Shot Dead) एएसआई सरूप सिंह का शव खानकोट गांव में मिला और उनके सिर पर गोली लगने का निशान था।
इसे भी पढ़ें – AAP का सुखबीर बादल को जवाब, कहा – करोड़ो पंजाबियों ने चुनी है ये सरकार
सिंह बृहस्पतिवार की रात अपने घर से कुछ आधिकारिक दस्तावेजों के साथ नवा-पिंड पुलिस थाने के लिए निकले थे जहां वह तैनात थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह शव पड़े होने की सूचना विभाग को दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिंह की मौत सिर में एक गोली लगने से हुई है। पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह ने कहा कि विभाग को इस मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आगे की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें – पंजाब सरकार का बड़ा कदम, खेलों में राजनीतिक हस्तक्षेप होगा खत्म
ASI Shot Dead – एएसआई के परिवार के सदस्यों ने सिंह की किसी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी होने की बात खारिज कर दी है। उन्होंने हत्या के मामले में पूरी तरह जांच की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस बीच राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भगवंत मान सरकार की आलोचना की।