- केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री के घर नोटिस चस्पा
लखनऊ। लखीमपुर कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ मोनू अभी तक पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ है। उसे सुबह 10 बजे बुलाया गया था। उधर, पुलिस ने गुरुवार की शाम केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया था।
ज्ञात हो कि, बीती 03 अक्टूबर को लखीमपुर में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा थी। जिसके पहले किसानों ने हेलीपैड पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। किसान केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शन दौरान ही, अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष मिश्र ने थार जीप से प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचल दिया था। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। उधर, यूपी में किसान हिंसा के बाद राजनीति का रंग और ढंग दोनों बदल गया है।
किसानों के साथ हुई हिंसा का सिर्फ विपक्षी दलों ही नहीं, वरन भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं ने विरोध किया है। पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा गया था। जिनको गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारी समिति से भाजपा ने निकाल दिया है।