आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को गुजरात में परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा रैली कर भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमले किए. गांधी नगर में आयोजित रैली में उन्होंने गुजरात की जनता से 30 साल से राज कर रही भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात (system will have to be changed) में जनता की सरकार बनेगी और अपने फैसले खुद लेगी. उन्होंने जोर दिया कि हमें सिर्फ पार्टी नहीं बदलनी है, बल्कि गुजरात की तरक्की के लिए पूरी व्यवस्था बदलनी है.
इसे भी पढ़ें – सूरत बिल्डर सुसाइड: गर्लफ्रेंड या बेटी का तनाव? नई WhatsApp चैट ने पलट दी मौत की पूरी कहानी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10-12 दिनों से यशु भाई, प्रवीण राम और मनोज सोरठिया ने भगवान सोमनाथ के दर्शन कर गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले से होते हुए गांधीनगर तक किसान यात्रा निकाली है. इस यात्रा के दौरान वे हजारों किसानों से मिले और पाया कि हर जगह गुजरात का किसान दुखी है और खून के आंसू रो रहा है. कहीं पीने का पानी नहीं है, कहीं सिंचाई का पानी नहीं है, हर चीज के दाम बढ़ गए हैं और किसानों को अपनी फसल के पूरे दाम भी नहीं मिल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत
system will have to be changed – बोटाद की घटना का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले वहां किसान करदा प्रथा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और कोई हिंसा नहीं कर रहे थे. लेकिन भाजपा की अत्याचारी सरकार ने किसानों के घरों में घुसकर उन्हें घसीटा, उनका अपमान किया और जेल में डाल दिया. किसानों की पत्नियां, माताएं और बच्चे बहुत रोए, लेकिन भाजपा सरकार नहीं मानी और 85 किसानों को कई महीनों तक जेल में रखा. जब आम लोग दिवाली मना रहे थे, तब किसान भाई जेल के अंदर तड़प रहे थे और उनके परिवार रो रहे थे.


