आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ गुजरात के अमरेली में विजय विश्वास सभा आयोजित की. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि (Arvind Kejriwal in Amreli) आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है. पंजाब में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है. अगर गुजरात में भी आप के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई तो पूरे राज्य का नक्शा बदल जाएगा.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से भाजपा का गुजरात पर कब्जा है. सौराष्ट्र 48 विधानसभा सीटें हैं. 2022 में सौराष्ट्र की जनता ने 48 में से 40 सीटें भाजपा को दी. सौराष्ट्र की जनता ने भाजपा को प्यार, सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बदले में भाजपा ने भ्रष्टाचार, धक्के, गालियां, अपमान, डंडा और जेल दिया.
इसे भी पढ़ें – गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी और बड़ौदा का पूल टूट गया. यहां के किसानों ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुगफली की फसल खराब हो गई. गुजरात सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए मुआवजे का एलान किया, लेकिन किसानों को नहीं मिला. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है.
Arvind Kejriwal in Amreli – अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 117 में से आम आदमी पार्टी के 96 विधायक हैं. इनमें 80 से ज्यादा पहली बार आम घरों के लड़के-लड़कियां विधायक बने हैं. वहीं, गुजरात में विधायक की पत्नी, बेटा विधायक बनता है. भाजपा और कांग्रेस में आम घरों के बच्चों को नहीं, बल्कि नेताओं के बच्चों को ही टिकट मिलता है. लेकिन आम आदमी पार्टी आम लोगों के मुद्दे उठाती है और आम लोगों की सरकार बनाती है.


