गोवा में उस वक्त एक अलग ही तस्वीर दिखी जब आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ वह डॉक्यूमेंट्री देखी, जिसमें आप नेताओं को फर्जी केसों में फंसाकर जेल भेजने की पूरी (Arvind Kejriwal documentary) कहानी दिखाई गई. इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे. इस दौरान यहां का माहौल कुछ अलग नजर आ रहा था.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सिर्फ फिल्म स्क्रीनिंग का मौका नहीं था, बल्कि भावनात्मक आवेग का पल था. हॉल में बैठा हर कार्यकर्ता महज दर्शक नहीं था, बल्कि साक्षी था उस दौर का, जब एक उभरती हुई राजनीति पार्टी के नेताओं को दिल्ली चुनाव से पहले अनेक मामलों में आरोपी बनाया जा रहा था और जेल भेजा जा रहा था.
इसे भी पढ़ें – One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा ‘महा-फैसला’! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी
अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि यह पूरी कहानी किसी एक नेता की नहीं है, बल्कि उस सोच की है, जिसे दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि किस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया गया, जेल में डाला गया, और जनता के बीच शक पैदा करने की कोशिश की गई. लेकिन इसके बावजूद पार्टी का एक भी नेता नहीं टूटा.
Arvind Kejriwal documentary – अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास देने वाला था. उन्हें यह एहसास हुआ कि जिस पार्टी के साथ वे खड़े हैं, वह सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि एक मजबूत और ईमानदार विचारधारा है, जो हर मुश्किल में टिके रहने की ताकत रखती है.
